उत्तरी हवाओं की गति में आया भयंकर बदलाव, मौसम विभाग ने बोला मंगलवार से हवा की गति कम हो रही है


ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में पिछले कई दिनों से रात का पारा गिरने से रात को सर्दी अब और बढ़ रही है। सोमवार को एक बार फिर से रात का पारे में गिरावट आई है। दोपहर में भले ही सूरज की किरणों से अच्छी राहत मिल रही है, लेकिन शाम को उसकी ज्यादा ठंड से लोग परेशान हो जाते हैं। सोमवार को सुबह से निकली धूप के बाद दोपहर बाद हल्की सी हवाओं के कारण शाम होते-होते सर्दी बढऩे लगती है।


मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार से उत्तरी हवाओं की गति कम होने से सर्दी का असर कुछ कम होने लगेगा। जिससे दिन और रात का तापमान में बढ़ौतरी आएगी। यह असर दो से तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम 6.3 डिग्री दर्ज किया गया।


दिन का तापमान



  • 6 फरवरी- 22.70

  • 7 फरवरी- 23.20

  • 8 फरवरी- 22.20

  • 9 फरवरी- 22.70

  • 10 फरवरी- 24.10