दो दिन 6 राज्यों में शीत लहर, 5 में ओले और बारिश का अलर्ट; एक हफ्ते तक ठंड से राहत नहीं


Download App





मौसम / दो दिन 6 राज्यों में शीत लहर, 5 में ओले और बारिश का अलर्ट; एक हफ्ते तक ठंड से राहत नहीं






  • तस्वीर हिमाचल के लाहौल-स्पीति की है। यहां बर्फीली वादियां देखने पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां पर तापमान अभी भी माइनस 12 डिग्री के आसपास है।तस्वीर हिमाचल के लाहौल-स्पीति की है। यहां बर्फीली वादियां देखने पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां पर तापमान अभी भी माइनस 12 डिग्री के आसपास है।









  • मौसम विभाग ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले हफ्तेभर तक ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार नहीं

  • 12 फरवरी को जब पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में पहाड़ों पर आएगा, तब हवाओं की रफ्तार में कुछ कमी आएगी








Dainik Bhaskar


Feb 10, 2020, 09:23 AM IST

नई दिल्ली . कुछ दिनों तक ठंड से राहत के बाद कई राज्यों में मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान भी गिरा है और आगे शीत लहर चलने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने अगले 48 घंटे में मप्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और पूर्वोत्तर राजस्थान में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।


वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मराठवाड़ा, विदर्भ और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर ओले और बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक ठंड से राहत नहीं मिलने की बात कही है। राजधानी दिल्ली में रविवार को कोहरा छाया। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान को 7 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के बीच सीमित कर दिया है। कोहरे के कारण छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को नागपुर की ओर मोड़ दिया गया। दृश्यता लगभग 900 मीटर थी।



विक्षोभ का असर उत्तर भारत पर ज्यादा : 11 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होगा। 12 फरवरी को जब पश्चिमी विक्षोभ उत्तर में पहाड़ों पर आएगा, तब हवाओं की रफ्तार में कुछ कमी आएगी, पर 14 फरवरी से फिर तापमान गिरना शुरू हो जाएगा।


पहाड़ों पर फिर दिख सकती है बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद शिमला, कुल्लू, मनाली, मसूरी सहित उत्तर के पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।


मैदानी इलाकों में नारनौल सबसे ठंडा
रविवार को मैदानी भागों में हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद सीकर (3.0), लुधियाना (3.5), (भीलवाड़ा 4.2) और रीवा (4.5) सर्द रहे।


ओडिशा के लिए येलो वार्निंग जारी
मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए येलो वॉर्निंग जारी की है। यहां पर बिजली के साथ ओले गिरने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। तटीय इलाकों में भी मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।